सुमिटोमो केमिकल इंडिया लिमिटेड (एससीआईएल) भारत में एक जानी मानी कंपनी है, जो फसल की सुरक्षा के लिए अपने नए नए रासायनिक उत्पाद बनाने के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय किसानों के लिए अब एससीआईएल अपना नया उत्पाद "ओरमी" पेश कर रहा है, जो एक अनोखे पेटेंटवाला फफूंदनाशक है।
ओरमी क्या है?
ओरमी दो फफूंदनाशकों का एक खास मिश्रण है जो रोग पर बेहतर नियंत्रण के लिए एक बहुत ही खास तरीके से काम करता है।
1). ओरमी एक एंटीबायोटिक के रूप में काम करता है जो पौधे में रक्षा प्रणाली का निर्माण करता है और इससे पौधे को आंतरिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिलती है ताकि उसकी रक्षा प्रणाली में सुधार हो और रोग को नियंत्रित किया जा सके। ओरमी अपनी संपर्क क्रिया के जरिए फफूंद के हाइफ़े पर कार्य करता है जिससे पौधे में फफूंद का प्रवेश और फैलाव नियंत्रित होता है।
2). ओरमी फफूंद की कोशिका झिल्ली में स्टेटोल जैव संश्लेषण मार्ग पर काम करता है और फफूंद की वृद्धि को रोक देता है।
विशेषताएं | लाभ | फायदे |
---|---|---|
अनोखा मिश्रण (कॉम्बीनेशन) | फफूंद में कई जगहों पर असर करता है | पौधों में सुरक्षा प्रणाली का निर्माण करता है |
कार्य पद्धती | दोहरे तरीके से काम, संपर्क और प्रणाली पर असर | सुरक्षात्मक और रोग पर असरदार नियंत्रण |
रोग नियंत्रण | बेहतर दक्षता और प्रतिरोध प्रबंधन | हरी-भरी फसल |
सस्पेन्शन कॉन्सेन्ट्रेट | अच्छी घुलनशीलता | पौधों और पर्यावरण के लिए सुरक्षित |
"ओरमी" के लाभ
पौधे के सुरक्षा प्रणाली बढ़ाए: ओरमी पौधे की रक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है और शीथ ब्लाइट रोग से लड़ने के लिए धान के पौधे की क्षमता में सुधार लाता है।
रोग से संरक्षण और असरदार नियंत्रण: ओरमी रोग से बचाव और शुरुआती इलाज के उपयोग दोनों में कार्य करता है, इस प्रकार सुरक्षा और रोग पर प्रभावी नियंत्रण प्रदान करता है।
हरी-भरी फसल: ओरमी का प्रयोग करने पर पौधों की चयापचय क्रिया बढ़ जाती है और पौधों के स्वास्थ्य में सुधार आता है, जिससे पौधे हरे हो जाते हैं।
उपयोग की मात्रा : 400 मिली / एकड़
फसल | रोग | प्रति एकड़ मात्रा | प्रति एकड़ पानी की मात्रा |
---|---|---|---|
धान | शीथ ब्लाइट (राइज़ोक्टोनिया सोलानी) | 400 मिली | 200 लीटर |
धान के शीथ ब्लाइट रोग सूचकांक और उपयोग क्षेत्र केवल "ओरमी" 1 और 2 के लिए
"ओरमी" उपयोग का सही चरण धान में ओरमी का केवल एक छिड़काव करें चरण
चरण 1- रोकथाम या
चरण 2- रोग की शुरुआत
टिप्पणी: ओरमी का उपयोग केवल रोग से बचाव के लिए या रोग की शुरुआती अवस्था में करें।
धान की फसल की अवस्था और "ओरमी" के उपयोग का समय
* डीएटी - रोपाई के कुछ दिन बाद
टिप्पणी: कम अवधि वाली किस्मों का पहला प्रयोग 30-35 डीएटी पर किया जाएगा
यदि आपको ओरमी खरीदना है तो कृपया संपर्क करें
सुरक्षा टिप्स: